
जयपुरः राजस्थान में सर्दी का असर बरकरार है. फतेहपुर में सबसे कम 6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे देखा गया. सीकर में 6.2 डिग्री. नागौर में 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. जयपुर, भरतपुर संभाग में बादल छाने से सर्दी के असर में कमी हुई है.
बाड़मेर में सबसे ज्यादा 31.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. श्रीगंगानगर, जैसलमेर, पाली और जोधपुर में भी दिन का तापमान 30 डिग्री दर्ज हुआ. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह प्रदेश में मौसम साफ रहेगा. उत्तरी हवाओं से राहत मिलने के साथ रात की सर्दी में कमी की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में तेज धूप से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है.
जयपुर और भरतपुर संभाग में बादल छाने के कारण सर्दी के असर में कुछ कमी देखने को मिली है। वहीं दिन के तापमान की बात करें तो बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. उत्तरी हवाओं से राहत मिलने के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे सर्दी का असर कुछ कम होगा.