Panchayati Raj Election: पंचायती राज चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू, 30 सितंबर को लग सकती आचार संहिता !

Panchayati Raj Election: पंचायती राज चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू, 30 सितंबर को लग सकती आचार संहिता !

जयपुरः पंचायती राज चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है राज्य निर्वाचन आयोग आरक्षण और अन्य प्रक्रियाएं होने के बाद पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता लगाएगा. सूत्रों के अनुसार 30 सितंबर को शाम 5 बजे पंचायत चुनाव की आचार संहिता लग सकती है. वन स्टेट–वन इलेक्शन के तहत प्रदेश की सभी पंचायत राज संस्थाओं में एक साथ चुनाव होंगे. वन स्टेट–वन इलेक्शन के तहत प्रदेश की सभी पंचायती राज संस्थाओं में एक साथ चुनाव होंगे. 

14 हजार 403 ग्राम पंचायतों और 457 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषद के एक साथ चुनाव होंगे. एक साथ करीब 1 लाख 50 हजार से अधिक जन प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे. जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंचों के लिए चुनाव होगा. बड़े चुनावी पैमाने को देखते हुए चार चरणों में मतदान कराने की तैयारी है.     

पहले दिन जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव, इसके बाद एक दिन के अंतराल पर सरपंच और वार्ड पंचों के लिए मतदान कराने की तैयारी. आज और कल जिला व उपखंड स्तर पर पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी. लॉटरी के बाद पंचायत राज विभाग सभी जिलों से आरक्षण वार्ड सूची जुटाएगा. इसके बाद सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी. आरक्षण सूची आयोग को मिलते ही चुनाव कार्यक्रम की प्रक्रिया तेज होगी.