नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शेरों की मौजूदगी, राजस्थान में लॉयन कंजर्वेशन का मजबूत आधार तैयार

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शेरों की मौजूदगी, राजस्थान में लॉयन कंजर्वेशन का मजबूत आधार तैयार

जयपुर : नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शेरों की मौजूदगी बढी है. नाहरगढ़ में 6 शेर हैं. राजस्थान में लॉयन कंजर्वेशन का मजबूत आधार तैयार है. शक्ति, तारा, सृष्टि, तिरूपुर, दुर्गा और शेरू मौजूद हैं. तारा का सब-एडल्ट शेरू नाहरगढ़ में आकर्षण का प्रमुख केंद्र है.

लॉयन सफारी में तारा, सृष्टि और शक्ति को रखा गया है. नाहरगढ़ में शेरों के संरक्षण और प्रजनन पर फोकस बढ़ाया जा सकता है. कैप्टिव आबादी के स्वास्थ्य और जेनेटिक प्रबंधन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. भविष्य में वन्य पुनर्वास रणनीति के लिए नाहरगढ़ की आबादी आधार बन सकती है.