राजस्थान के बांधों में कुल भराव क्षमता का 57.70 प्रतिशत पानी, 15 जून से अब तक 13.24 प्रतिशत पानी की हुई आवक

राजस्थान के बांधों में कुल भराव क्षमता का 57.70 प्रतिशत पानी, 15 जून से अब तक 13.24 प्रतिशत पानी की हुई आवक

जयपुरः प्रदेश के बांधों की वर्तमान स्थिति का आंकड़ा जारी हुआ है. बांधों में कुल भराव क्षमता का 57.70 प्रतिशत पानी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 22.44 एमक्यूएम पानी की आवक हुई है. बांधों में 15 जून से अब तक 13.24 प्रतिशत पानी की आवक हुई है. जबकि पिछले साल कुल भराव क्षमता का 82.94 प्रतिशत पानी था. जयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 57.91 प्रतिशत पानी है.           

भरतपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 49.12 प्रतिशत पानी, जोधपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 17.92 प्रतिशत पानी, कोटा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 71.42 प्रतिशत पानी, बांसवाड़ा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 59.57 प्रतिशत पानी और उदयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 44.92 प्रतिशत पानी है.