केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रयास और विजन से सुधरी स्थिति, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार का रुझान जारी

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रयास और विजन से सुधरी स्थिति, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार का रुझान जारी

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रयास और विजन से स्थिति सुधरी है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार का रुझान जारी है. सितंबर 2026 में दिल्ली का औसत AQI 102 दर्ज, 2022 से अब तक सितंबर का सबसे कम औसत है. 2025 और 2024 में सितंबर का औसत AQI 105, 2023 में 108 और 2022 में 104 रहा है.

जनवरी से सितंबर 2026 तक AQI 200 से कम वाले 194 दिन दर्ज है, पांच वर्षों में सर्वाधिक है. 2025 में 187, 2024 में 188, 2023 में 193 और 2022 में 146 दिन रहे हैं. 2026 में खराब से अत्यंत खराब+ श्रेणी के 79 दिन, पांच वर्षों में सबसे कम है. 2025 और 2024 में 86, 2023 में 80 और 2022 में 127 दिन रहे हैं.

जनवरी से 28 सितंबर 2026 तक औसत PM2.5 सांद्रता 69 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है. 2025 में भी PM2.5 69, जबकि 2024 में 81, 2023 में 73 और 2022 में 80 माइक्रोग्राम रही है. CAQM दिल्ली-NCR में प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए उपायों को और तेज करेगा. आगामी दिनों में दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता सुधारने के प्रयास और अधिक तीव्र किए जाएंगे.