जयपुरः मानसून की चाल सुस्त पड़ गई है. राजस्थान में हाल बेहाल हो गया है. मानसून का सफर थमा तो करोड़ों लोग बेहाल हो गए है. राजस्थान में अब भी मानसूनी बादलों की आस है. फिलहाल मौसम की चाल बता रही कि राहत से पहले इंतजार और इम्तिहान दोनों बाकी है. 12 दिन से मानसून तेलंगाना बॉर्डर पर अटका हुआ है. उत्तर भारत में बेसब्री से इंतजार हो रहा है.
अब मौसम ने करवट बदली है, साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव हुआ है. मानसून 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है. उसके बाद राजस्थान का रुख कर सकता है. फिलहाल आज राजस्थान के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है.