घोसियों के रास्ते में निर्माणाधीन मकान की गिरी छत, कुछ लोगों को आई गंभीर चोट

जयपुर हैरिटेज नगर निगम से बड़ी खबर सामने आई है. घोसियों के रास्ते में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी है. छत गिरने से कुछ लोगों को  गंभीर चोट आई है. मामले की सूचना मिलने पर नगर निगम और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची.
विस्तार में

जयपुरः जयपुर हैरिटेज नगर निगम से बड़ी खबर सामने आई है. घोसियों के रास्ते में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी है. छत गिरने से कुछ लोगों को  गंभीर चोट आई है. मामले की सूचना मिलने पर नगर निगम और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची.

बता दें कि ये कार्य हैरिटेज निगम की बिना परमिशन के चल रहा था. जबकि नियमानुसार परकोटे में किसी भी निर्माण के लिए परमिशन चाहिए. नगर निगम की परमिशन के बाद ही परकोटे में निर्माण कार्य हो सकता है.