7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का छठा सत्र, CRPF की क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात... सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का छठा सत्र, CRPF की क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात... सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

नई दिल्लीः 7 अगस्त से दिल्ली विधानसभा का छठा सत्र शुरू होगा. विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि 7, 10 और 11 अगस्त को सदन की बैठक होगी. विधानसभा सचिवालय ने सत्र की सभी तैयारियां पूरी की. नेवा पोर्टल के जरिए डिजिटल नोटिस की व्यवस्था की.     

विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए है. CRPF की क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की गई. संशोधित व्यवस्था के तहत विधानसभा परिसर में प्रवेश केवल गेट नंबर-1 से होगा. अध्यक्ष ने जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा और सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की.