बांसवाड़ा: सरेडी बड़ी में दर्दनाक हादसा हुआ. कटर मशीन की चपेट में आने से युवक का हाथ कट गया. सरेडी बड़ी क्षेत्र में लकड़ी के कारखाने में काम करने के दौरान ये हादसा हुआ.
महेशचंद्र सुथार लकड़ी काटते समय हादसे का शिकार हुआ. ऐसे में लोगों ने तुरंत उन्हें गंभीर हालत में संभाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां घायल महेशचंद्र सुथार का उपचार जारी है.