बांसवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला... पिता के सामने बेटे की मौत

बांसवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला... पिता के सामने बेटे की मौत

बांसवाड़ाः बांसवाड़ा के दानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. छोटी सरवन में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में पिता के सामने बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. दानपुर थाना क्षेत्र स्थित छोटी सरवन कस्बे में ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी.    

जबकि पिता केसु पुत्र मणिलाल निवासी डेरी इस हादसे में घायल हुए है. सूचना मिलते ही दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया गया है. हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.