H-1B वीजा नियमों पर ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, एक्सटेंशन से जुड़ी नीति को खत्म करने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली : H-1B वीजा नियमों पर ट्रंप प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा एक्सटेंशन से जुड़ी नीति को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है. पुरानी मंजूरी को तवज्जो देने वाली डिफरेंस पॉलिसी खत्म करने का नया प्रस्ताव है.

नया नियम लागू होने से ग्रीन कार्ड बैकलॉग में फंसे लाखों भारतीयों की चिंता बढ़ेगी. अब H-1B वीजा के हर एक्सटेंशन आवेदन की नए सिरे से पूरी जांच की जाएगी. अमेरिका में कुल H-1B वीजा धारकों में करीब 70 फीसदी हिस्सेदारी भारतीयों की है. ग्रीन कार्ड के लंबे इंतजार में फंसे लगभग 10 लाख भारतीय प्रोफेशनल्स पर सीधा असर होगा. 

अब हर रिन्यूअल पर सैलरी लेवल और नौकरी की शर्तों की दोबारा कड़ी स्क्रूटनी होगी. अतिरिक्त जांच और कागजी कार्रवाई बढ़ने से अमेरिकी कंपनियों पर भी वित्तीय बोझ बढ़ेगा. धोखाधड़ी रोकने और गलत मंजूरियों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन का सख्त कदम है.