शेयर बाजार में दो दिन से चल रही मंदी को लगा विराम, सुलह की उम्मीदों से शेयर बाजार में फिर लौटा सुधार

शेयर बाजार में दो दिन से चल रही मंदी को लगा विराम, सुलह की उम्मीदों से शेयर बाजार में फिर लौटा सुधार

जयपुर : शेयर बाजार में दो दिन से चल रही मंदी को विराम लगा है. गुरुवार को ईद के अवकाश के बाद आज फिर शेयर बाजार खुले हैं. सुलह की उम्मीदों से शुक्रवार को शेयर बाजार में फिर सुधार लौटा है. शुक्रवार को फिलहाल BSE सूचकांक में 168.06 अंकों व NSE सूचकांक में 26.45 अंकों की तेजी है.

फिलहाल BSE सूचकांक 76,035.86 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.22 फीसदी की तेजी है. 23,933.60 अंक पर मंगलवार को फिलहाल NSE सूचकांक पहुंचा है. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.11 फीसदी की तेजी है. अमेरिका-इजरायल-ईरान के तनाव में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में कमी व खरीददारी निकलने के कारण बाजार को बढ़त मिली है.

अमेरिका-इजरायल-ईरान में 60 दिन की डील फाइनल होने के आसार से सुधार आया है. डॉलर की तुलना में रुपए की कीमत में भी मामूली सुधार आया है. भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी सुधार का रुख है. जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग के शेयर बाजारों में भी आज सुधार है. उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं.