नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी की मांग मानी. पैलेट गन केस में पुलिस ने FIR दर्ज की. अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की. BNS की धारा 118 और 125 के तहत FIR दर्ज की. राहुल गांधी को FIR की कॉपी मिली.
FIR दर्ज होने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ये न्याय का पहला कदम है. बाकी लोगों का क्या होता होगा? 8 घंटे बाद FIR दर्ज की गई. पुलिस वाले FIR दर्ज करना चाहते थे. ऊपर से FIR दर्ज करने में देरी हुई. गृह सचिव को आदेश देना पड़ा.थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना खत्म हुआ.
इससे पहले राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे थे. प्रियंका गांधी संसद मार्ग थाने पर पहुंची. पैलेट गन मामले पर FIR दर्ज करने की मांग की गई थी. राहुल गांधी साहिल के परिवार के साथ धरने पर बैठे थे. राहुल गांधी ने कहा कि जब तक FIR नहीं, धरने से नहीं हटेंगे.
हमारी मांग हैं FIR दर्ज कीजिए. राहुल गांधी ने कहा कि साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे है. साहिल को अंधा कर दिया गया. हमें बताया की FIR नहीं हो सकती. राहुल गांधी ने कहा कि साहिल की आंख के पास 3 छर्रे है. अंदर बता रहे हैं ऊपर से आदेश है. राहुल गांधी ने एम्स की रिपोर्ट दिखाई. FIR दर्ज कर लो हम चले जाएंगे.