नगर निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, जयपुर में 15 स्थान पर होंगे 150 वार्डों के लिए नामांकन

नगर निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, जयपुर में 15 स्थान पर होंगे 150 वार्डों के लिए नामांकन

जयपुरः नगर निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी. सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन होंगे. जयपुर में 15 स्थान पर 150 वार्डों के लिए नामांकन होंगे. जिला प्रशासन की ओर से तय स्थानों पर नामांकन होंगे. 31 अगस्त तक वार्ड पार्षदों के लिए नामांकन होंगे. 10 वार्डों के लिए एक नामांकन केंद्र होगा. वार्ड 1 से 10 तक के सभी उम्मीदवार कार्यालय रीको रोड नंबर 5 वीकेआई में नामांकन करेगें. 

वार्ड 10 से 20 कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड VKI मुरलीपुरा, वार्ड 21 से 30 तक कार्यालय उपायुक्त नगर निगम झोटवाड़ा जोन खिरनी फाटक, वार्ड 31 से 40 के लिए शहीद मेजर दिग्विजय सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खातीपुरा को नामांकन स्थल बनाया. वार्ड 41 से 50 तक खंड कार्यालय सांगानेर जयपुर में नामांकन होंगे. वार्ड 51 से 60 तक पंचायत समिति कार्यालय सांगानेर में नामांकन होंगे. 

वार्ड 61 से 70 तक कमरा नंबर. 45 कलेक्ट्रेट जयपुर, वार्ड 71 से 80 तक के सभी उम्मीदवार कार्यालय उपायुक्त नगर निगम जगतपुरा में नामांकन करेंगे. वार्ड 81 से 90 तक के सभी उम्मीदवारों के नामांकन के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम मालवीय नगर जोन, वार्ड 91 से 100 तक के लिए कार्यालय उपयुक्त नगर निगम सिविल लाइंस जोन टेक्नोलॉजी पार्क शास्त्री नगर को नामांकन केंद्र बनाया गया है.      

वार्ड 101 से 110 तक एसीईओ कक्ष जिला परिषद जयपुर, वार्ड 111 से 120 तक अब कार्यालय नगर निगम पार्ट 2 जलेबी चौक हवामहल के पीछे नामांकन स्थल होगा. वार्ड 121 से 130 तक कमरा नंबर 26 कलेक्ट्रेट जयपुर, वार्ड 131 से 140 तक राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मीरा मार्ग बनी पार्क, वार्ड 141 से 150 तक कार्यालय उपायुक्त नगर निगम हवा महल आमेर जोन में नामांकन दाखिल होंगे.