आगामी हफ्ते कमजोर रहेगा मानसून, राजस्थान में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे पड़ने लगी कमजोर

आगामी हफ्ते कमजोर रहेगा मानसून, राजस्थान में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे पड़ने लगी कमजोर

जयपुर: आगामी हफ्ते मानसून कमजोर रहेगा. राजस्थान में मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी. मौसम विभाग के मुताबिक आज से बारिश का दौर धीमा पड़ेगा. 
2 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होगी.

हालांकि कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 27-28 अगस्त को मध्यम बारिश हो सकती है. मानसून के कमजोर होने के साथ तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौजूदा बारिश अभी सामान्य स्तर से करीब 15 फीसदी कम है.

मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है. राजस्थान के 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है. भरतपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, कोटा, बारां, अजमेर के लिए यलो अलर्ट जारी किया.