नई दिल्ली : असम विधानसभा में UCC बिल पेश हुआ. संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा ने द यूनिफॉर्म सिविल कोड, असम, बिल, 2026 पेश किया. इस विधेयक पर 27 मई को चर्चा और इसे पारित किए जाने की संभावना है.
हालांकि, विपक्षी विधायकों ने विधानसभा में बिल का विरोध किया. इसे प्रस्तुत करने से पहले हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा की मांग की. बिल पास होने पर बहुविवाह पर पूरी तरह प्रतिबंध लगेगा. माता-पिता की संपत्ति में बेटियों को बेटों के बराबर हक मिलेगा.
विवाह की न्यूनतम उम्र तय होगी, लिव-इन रिलेशनशिप का भी अब कानूनी रजिस्ट्रेशन कराना होगा. अनुसूचित जनजातियों की पारंपरिक धार्मिक प्रथाओं को कानून से पूरी तरह बाहर रखा गया है. इससे पहले उत्तराखंड और गुजरात में यूसीसी विधेयक लागू हो चुका है.