Nikay Chunav 2026 Phase 1: नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, शाम 6 बजे तक कुल 72.09% हुई वोटिंग... सबसे ज्यादा जयपुर में

Nikay Chunav 2026 Phase 1: नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न, शाम 6 बजे तक कुल 72.09% हुई वोटिंग... सबसे ज्यादा जयपुर में

जयपुरः नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. शाम 6 बजे तक कुल मतदान 72.09% रहा. कुल 57,52,280 मतदाताओं में से 41,46,667 ने मतदान किया. जिलेवार मतदान प्रतिशत: अजमेर- 83.03%, अलवर- 67.45%, बालोतरा- 76.00%, बांसवाड़ा- 67.01%, बारां- 76.54%, बाड़मेर- 81.07%, ब्यावर- 74.44%, भरतपुर- 74.41%, भीलवाड़ा- 63.99%, बीकानेर- 68.20%, बूंदी- 74.29%, चित्तौड़गढ़- 64.37%, चूरू- 69.87%, दौसा- 82.95% मतदान हुआ.    

डीडवाना-कुचामन- 72.06%, डीग- 85.39%, धौलपुर- 75.54%, डूंगरपुर- 65.00%, श्रीगंगानगर- 78.41%, हनुमानगढ़- 83.55%, जयपुर- 86.19%, जैसलमेर- 79.66%, जालोर- 72.51%, झालावाड़- 79.46%, झुंझुनूं- 75.07%, जोधपुर- 86.06%, करौली- 74.61%, खैरथल-तिजारा- 78.77%, कोटा- 83.16%, कोटपूतली-बहरोड़- 84.46%, नागौर- 80.77%, पाली- 76.17%, प्रतापगढ़- 80.43%, राजसमंद- 83.35%, सवाई माधोपुर- 68.25%, सीकर- 75.39%, सिरोही- 73.39%, टोंक- 82.79%, उदयपुर में 84.18% मतदान हुआ. जिलेवार आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा मतदान जयपुर में 86.19% हुआ. सबसे कम मतदान भीलवाड़ा में 63.99% हुआ.