नई दिल्ली : यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों की सुरक्षित निकासी हो गई है. सभी नाविक भारत लौट रहे हैं. यमन में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया है. होदेइदा और सना शहरों में सभी भारतीय नाविक फंसे हुए थे.
भारतीय दूतावास ने रविवार को सुरक्षित निकासी की जानकारी दी है. दूतावास के मुताबिक सभी नाविक सुरक्षित और स्वस्थ सभी भारतीय नाविक अब भारत लौट रहे हैं. भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है.
नाविकों की सुरक्षित वापसी में कई लोगों और संबंधित पक्षों ने सहयोग किया. दूतावास ने सहयोग करने वालों का आभार जताया है. इससे पहले यमन के तट के पास यॉट में सवार 14 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी खबर आई थी.
23 अक्टूबर को भारतीय दूतावास ने सभी 14 भारतीयों के सुरक्षित होने की जानकारी दी थी. यमन में सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ा. लाल सागर और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी. 19 भारतीय नाविकों की सुरक्षित निकासी से बड़ी राहत मिली है.