जयपुर: राजस्थान के बारां-झालावाड़ जिले के लिए आज सौगातों का दिन है. सीएम भजनलाल शर्मा,केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ी सौगात देंगे. 1258 करोड़ के 98 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण होगा. सुबह 11:30 बजे कृषि उपज मंडी बारां में कार्यक्रम आयोजित होगा.
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में आवास के लिए 4600 करोड़ रुपए आवंटित होंगे. राजस्थान को 2026-27 के लिए 2.89 लाख आवासों के निर्माण राशि आवंटित होगी. मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना में 5 लाख पशुपालकों को 280 करोड़ रुपए, प्रदेश की 751 गौशालाओं को गौशाला अनुदान के रूप में 250 करोड़ रुपए जारी होंगे.
स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 10 करोड़ रुपए के क्रेडिट लिकेज चेक वितरित होंगे. राज.महिला निधि की लखपति दीदी ऋण योजना अंतर्गत चेक वितरित किए जाएंगे. प्रदेश की 957 लखपति दीदियों को 8 करोड़ रुपए के चेक वितरित किए जाएंगे.
समर्थ सखी योजना अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को स्कूटी वितरण होगा. "सशक्त CLF, समृद्ध दीदी डिजिटल अभियान-2026" का शुभारंभ करेंगे. ग्राम श्री राजसखी मार्ट का भी शुभारंभ करेंगे.