श्री सांवलिया जी के भंडार से दान का सैलाब, अब तक निकले 25.81 करोड़ रुपए... श्रद्धा का उत्साह चरम पर

श्री सांवलिया जी के भंडार से दान का सैलाब, अब तक निकले 25.81 करोड़ रुपए... श्रद्धा का उत्साह चरम पर

चित्तौड़गढ़ः श्री सांवलिया जी के भंडार से दान का सैलाब निकल रहा है. अब तक 25.81 करोड़ रुपए निकले है. दूसरे राउंड की काउंटिंग में 8.26 करोड़ रुपए की राशि दर्ज हुई है. पहले और दूसरे चरण की गणना के बाद चढ़ावे ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. भंडार में अभी नोटों और चिल्लर की गिनती का काम जारी है. सोने-चांदी की भेंटों का वजन होना बाकी है. अंतिम आंकड़ा अभी शेष है.       

मंदिर मंडल की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से काउंटिंग पूरी हुई. देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सांवलिया सेठ के दर्शन किए. मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भारी भीड़ और आस्था का सैलाब देखने को मिला. दान राशि बढ़ने के साथ सांवलियाजी में श्रद्धा का उत्साह चरम पर है.