सीएम भजनलाल शर्मा की बड़ी सौगात, राजस्थान रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई 144 नई बसें... दिखाई हरी झंडी

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी सौगात दी है. राजस्थान रोडवेज के बेड़े में 144 नई बसें शामिल हुई है. हीरापुरा बस टर्मिनल से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाई. इस दौरान डिप्टी सीएम डॉ.प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा मौजूद रही.       

भजनलाल शर्मा मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हम ने जो वादा किया उसे पूरा किया. आमजन को बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिले. आज प्रदेश की जनता को 144 नई बसें सौंप दी गई. अब रोडवेज घाटे में नहीं,फायदे में चल रही है. रोडवेज कर्मियों को समय पर वेतन भी मिल रहा है.