राजस्थान में कल से तेज बारिश का अलर्ट जारी, पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर रहने के आसार

राजस्थान में कल से तेज बारिश का अलर्ट जारी, पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर रहने के आसार

जयपुरः प्रदेश में कल से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज जयपुर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना है. भरतपुर के रूपवास में कल 27 MM, बाड़ी में 12 MM बारिश दर्ज हुई. करौली के बालघाट में 18 MM बारिश दर्ज की गई. जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में कल से बारिश के आसार है. 5 से 7 सितंबर तक भरतपुर-कोटा में तेज बारिश की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी आशंका जताई गई. वहीं पश्चिमी राजस्थान में आगामी दिनों में मानसून सुस्त रहने के आसार है.     

अगले 3-4 दिन पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने के आसार है. 3 सितंबर को जयपुर, भरतपुर और कोटा में बारिश की संभावना है. 4 से 7 सितंबर तक पांच संभागों में बारिश का अलर्ट है. भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर में बादल बरसेंगे. 4-5 सितंबर को कोटा संभाग में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर रहने के आसार है. अगले दो-तीन हफ्ते कम बारिश के बाद मानसून विदाई के संकेत है.