यूथ ओलंपिक में अंबेकर मीतेई का सुनहरा पंच, भारत को गोल्ड दिलाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली : यूथ ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल मिला है. बॉक्सिंग में भारत ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है. मणिपुर के अंबेकर मीतेई ने इतिहास रचा है. 50 किलोग्राम बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता है. अंबेकर मीतेई को 3-2 से जीत मिली है.

बता दें कि सेनेगल के डकार में यूथ ओलंपिक गेम्स का आयोजन हो रहा है. यूथ ओलंपिक की शुरुआत 2010 में हुई थी. अंबेकर मीतेई यूथ ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले पहले बॉक्सर बन गए हैं.

यूथ ओलंपिक में भारत को गोल्ड 
-बॉक्सिंग में भारत ने पहली बार जीता गोल्ड मेडल 
-मणिपुर के अंबेकर मीतेई ने रचा इतिहास 
-50 किलोग्राम बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक