जैसलमेर में हाई-प्रोफाइल विदेशी मेहमान का आगमन, आज जैसलमेर पहुंचेंगी अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी टिफ़नी ट्रंप

जैसलमेर में हाई-प्रोफाइल विदेशी मेहमान का आगमन, आज जैसलमेर पहुंचेंगी अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी टिफ़नी ट्रंप

जैसलमेर: जैसलमेर में हाई-प्रोफाइल विदेशी मेहमान का आगमन होगा. आज जैसलमेर अमेरिका के राष्ट्रपति की बेटी टिफ़नी ट्रंप पहुंचेंगी. दो दिवसीय निजी दौरे में मरुधरा का भ्रमण करेंगी. 

जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का जायजा लेंगी. विश्व प्रसिद्ध सोनार किला का दीदार कर सकती है. सम के रेतीले धोरों में मरुस्थलीय सौंदर्य का आनंद लेंगी. ऐतिहासिक हवेलियों और सांस्कृतिक धरोहरों का भी भ्रमण कर सकती है.

राजस्थानी लोक संस्कृति और परंपराओं से रूबरू होंगी.दौरे को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट है. स्टेट गेस्ट प्रोटोकॉल के तहत विशेष व्यवस्थाएं की गई. जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर चार्टर विमान उतरेगा.