अशोक गहलोत का बड़ा बयान, मुझे कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से रोकने की साजिश की गई, वो तो स्थिति ऐसी बना दी गई... बदनाम मैं हो गया

अशोक गहलोत का बड़ा बयान, मुझे कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से रोकने की साजिश की गई, वो तो स्थिति ऐसी बना दी गई... बदनाम मैं हो गया

जयपुरः अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से रोकने की साजिश की गई. मैं तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहता था, मैं भला क्यों मना करता. वो तो स्थिति ऐसी बना दी गई थी कि बदनाम मैं हो गया. अचानक पर्यवेक्षक आ गए, अचानक यह तमाशा हो गया और बदनाम मैं हो गया. 

पूरे देश में मैसेज यह गया कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने रहना चाहते थे. वह अध्यक्ष नहीं बनना चाहते थे, इसलिए बगावत हुई. अब मैं यह किसी को कैसे समझाऊं और आज भी सबको समझा रहा हूं.