जयपुरः अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में छात्रों की गूंज से भाजपा सरकार डरी हुई. पहले कोटा में कार्यक्रम को लेकर रुकावटें खड़ी की गई. शिक्षण संस्थानों पर दबाव बनाया गया. अब उत्तराखंड में भी उसी प्रकार विघ्न डालने की कोशिश भाजपा द्वारा की गई.
कोटा का कार्यक्रम बेहद सफल रहा था और इसी वजह से भाजपा बौखलाई हुई है. देहरादून में भी युवा और विद्यार्थी उत्साहित है. स्थान बदलने के बावजूद बड़ी संख्या में पंजीकरण करवा रहे.
सरकार आमजन का मूड नहीं समझ रही:
भाजपा सरकार की हरकतों को पूरा देश देख रहा. छात्रों में बहुत आक्रोश, लेकिन फिर भी सरकार आमजन का मूड नहीं समझ रही. देहरादून से उठने वाली यह गूंज दिल्ली में बैठे हुक्मरानों के कानों में गूंजेगी.