जयपुरः राजस्थान में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है. अभी 4 दिन और मानसून की झमाझम का इंतजार करना पड़ेगा. अधिकतर भागों में 4-5 दिन कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहेंगी. उत्तर-पूर्वी व पूर्वी भागों में 3 सितंबर से बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.
4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. उधर, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून जारी रहेगा. हालांकि 5 से 8 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग में केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.