जयपुरः बढ़ती साइबर ठगी के बीच सावधान रहे. वोटर लिस्ट से जुड़े अंजान लिंक न खोलें. PHQ ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं करें. निकाय चुनाव के बीच साइबर ठगों का ठगी का नया पैंतरा आ गया है. वाट्सएप या SMS आए कि अपना नाम वोटर लिस्ट में देखें या पोलिंग बूथ बदल गया है,इसके लिए लोकेशन यहां देखें.
तो लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधान हो जाएं. यह लिंक वोटर लिस्ट तक पहुंचाने के बजाय ठगी कर सकता है. शातिर साइबर ठग आपका खाता खाली कर सकते हैं. साथ ही ठग खुद को चुनाव से जुड़ा बताकर फोन कर सकते हैं. वोटर कार्ड अपडेट,मतदान केंद्र बदलने का हवाला देकर OTP मांग सकते है.