बिहार: बिहार के समस्तीपुर में गंगा नदी में बड़ा हादसा हुआ. 14 लोगों से भरी नाव नदी में डूब गई. अब तक 3 लोगों के शव बरामद किए गए है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.
आपको बता दें कि बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है. मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया पश्चिम पंचायत के सुल्तानपुर दियारा इलाके में गुरुवार को यात्रियों से भरी एक डेंगी नाव गंगा नदी की बीच धारा में अचानक डूब गई.
इस दर्दनाक हादसे के वक्त नाव पर कुल 14 लोग सवार थे. हादसे के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मची हुई है. मौके पर NDRF-SDRF टीम पहुंची. नदी में लोगों की तलाश की जा रही है.