बीसलपुर बांध का जलस्तर 314.22 RL मीटर पर, त्रिवेणी से धीमी गति से लगातार जारी पानी की आवक

राजस्थान में मानसून के दौर के बीच बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है. ऐसे में बीसलपुर बांध से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. बांध का जलस्तर 314.22 RL मीटर पर पहुंच गया है. 
विस्तार में

जयपुरः राजस्थान में मानसून के दौर के बीच बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है. ऐसे में बीसलपुर बांध से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. बांध का जलस्तर 314.22 RL मीटर पर पहुंच गया है.  

बांध के बहाव क्षेत्र में त्रिवेणी की ऊंचाई 3 मीटर है. बांध में कुल भराव क्षमता का 29.806 TMC पानी है. बांध में कुल भराव क्षमता का 77 प्रतिशत पानी आ गया है. बांध पर इस मानसून 463 MM बारिश दर्ज हुई है. वहीं त्रिवेणी से धीमी गति से लगातार पानी की आवक जारी है.