जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया. पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. आचार संहिता के मुद्दे पर भाजपा ने घेरा. राजेंद्र राठौड़ न कहा पिछली सरकार में 280 दिन आचार संहिता लगाकर गहलोत ने रोका था प्रदेश का विकास. हम करा रहे वन स्टेट वन इलेक्शन. भजनलाल सरकार प्रदेश के विकास के प्रति संकल्पित. पीसीसी चीफ डोटासरा पर तंज का कसते हुए कहा काका जी एक साथ चुनाव करा रहे.
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आचार संहिता को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पर लगाए आरोप . एक-एक करके बताया पिछली सरकार में लगी आचार संहिता को 280 दिन आचार संहिता लगाकर गहलोत ने रोका था प्रदेश का विकास.
--- आचार संहिता पर सियासत ---
राजेंद्र राठौड़ के कांग्रेस पर आरोप
-गहलोत सरकार के समय 25 अक्टूबर से 27 नवंबर 2019 तक लगी आचार संहिता
-49 नगर निकायों के चुनाव के समय 34 दिन आचार संहिता लगी रही
- 26 दिसंबर 2019 से 30 जनवरी 2020 तक पंच एवं सरपंच के चुनाव में 36 दिन आचार संहिता लगी रही
-2020 में 3 हजार 848 ग्राम पंचायतों के चुनाव में 16 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 25 दिन आचार संहिता लागू रही
- इसके बाद जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगमों के चुनाव में 13 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 22 दिन आचार संहिता लागू रही
-24 अक्टूबर से 11 दिसंबर तक 21 जिलों में जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव में 49 दिन आचार संहिता रही
-5 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 तक 90 नगर निकायों के चुनाव में 27 दिन आचार संहिता लागू रही
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पीसीसी चीफ डोटासरा पर तंज का कसते हुए कहा काका जी एक साथ चुनाव करा रहे. पीसीसी चीफ ने कहा था कोई वन स्टेट वन इलेक्शन काका भी नहीं करा सकते. राठौड़ ने कहा केि काका जी एक साथ चुनाव करा रहे हैं. प्रतापसिंह खाचरियावास के बयान पर कहा राजेंद्र राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा मुझे अफसोस है,जिस तरह की पारिवारिक पृष्ठभूमि उनकी रही है.
-उनका ताल्लुक पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत से हैउनके बयान में ओछे शब्द निकालना. मुख्यमंत्री एक व्यक्ति हैं, एक संस्था भी है.
-यह गिरावट की राजनीति की हद है खाचरियावास का शुरुआती जीवन भाजपा में रहा था वह संस्कार लेकर यहां से गए होंगे लेकिन कांग्रेस की राजनीति आजकल पता नहीं, वह कौन से गुट में हैं राजस्थान मर्यादा वाला प्रदेश है.
-खाचरियावास ने जो शब्द कहे, उन्हीं को समर्पित उन के शब्द एक तलवार के रूप में खाचरियावास के सीने में ही जाएंगे.
राजस्थान में निकाय चुनाव का घमासान तेज होता जा रहा है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो में लोग उमड़ रहे. आरोप प्रत्यारोप की बारिश जारी है.