इंटरनेट डेस्क: Diwali- 2026 का त्योहार बॉलीवुड सितारों ने पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया. किसी ने परिवार के साथ घर में पूजा-अर्चना की, तो किसी ने शानदार पार्टियों में शिरकत कर त्योहार का आनंद लिया. बॉलीवुड सितारों की दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर छाई रहीं.
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मुंबई स्थित घर पर आयोजित दिवाली पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला. ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, जान्हवी कपूर, काजोल और सुहाना खान समेत कई हस्तियां पार्टी की रौनक बढ़ाती नजर आईं.
नए घर में आलिया-रणबीर ने मनाई दिवाली
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए इस बार दिवाली बेहद खास रही. दोनों ने बेटी राहा और नीतू कपूर के साथ अपने नए घर में पूजा-अर्चना कर त्योहार मनाया. आलिया ने सेलिब्रेशन की खूबसूरत फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिनमें नन्ही राहा की क्यूट अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया.
प्रियंका-निक ने परिवार के साथ मनाया त्योहार
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ दिवाली का जश्न मनाया. प्रियंका ने पारंपरिक अंदाज में त्योहार मनाते हुए अपनी खूबसूरत फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया.
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की दिवाली भी बेहद खास रही. कपल ने अपने बेटे विहान की पहली स्पष्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को खूबसूरत सरप्राइज दिया. परिवार की इस प्यारी तस्वीर पर बॉलीवुड सितारों और प्रशंसकों ने जमकर प्यार बरसाया.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी दिवाली का त्योहार खास अंदाज में मनाया. वह मुंबई स्थित अपने बंगले 'जलसा' के बाहर प्रशंसकों से मिले और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं.
वहीं, सोनम कपूर, अक्षय कुमार, सारा अली खान, कंगना रनौत और वरुण धवन समेत कई सितारों ने भी अपने परिवार के साथ दिवाली का जश्न मनाया. सितारों की खूबसूरत फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे.