कैटरिंग के समान के गोदाम में लगी आग, विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण

कैटरिंग के समान के गोदाम में आग लगी है. विद्युत शार्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है. आगजनी की घटना में लाखों रुपए का कैटरिंग का सामान जलकर राख हो गया है.
विस्तार में

ब्यावर : कैटरिंग के समान के गोदाम में आग लगी है. विद्युत शार्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है. आगजनी की घटना में लाखों रुपए का कैटरिंग का सामान जलकर राख हो गया है.

सूचना के बाद दमकलकर्मी दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे हैं. कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. देर रात कुमावत कॉलोनी स्थित जय मां कैटरिंग गोदाम की घटना है. सहायक फायर ऑफिसर ताराचंद भट्ट ने घटना की जानकारी दी है.