जयपुरः प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र स्थापित होंगे. जिसको लेकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने निर्देश दिए है. उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा राजस्थान की संस्कृति का भी प्रतिनिधित्व करती है. राजस्थानी भाषा राजस्थान के बड़े भू-भाग पर बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है. उधर, केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति में भी मातृ भाषा के अध्ययन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.
उधर, केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति में भी मातृ भाषा के अध्ययन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई. राज्यपाल ने शास्त्रीय भाषा मराठी अध्ययन केंद्र स्थापित करने की पहल भी की. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों में पहल की. राज्यपाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर, कोटा विश्वविद्यालय कोटा, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर, गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर, महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर में अविलंब राजस्थानी भाषा अध्ययन केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए.