योग का महाकुंभ ! देशभर में गूंजा फिटनेस और स्वस्थ जीवन का मंत्र, आबूराज में राज्य स्तरीय समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग का महाकुंभ ! देशभर में गूंजा फिटनेस और स्वस्थ जीवन का मंत्र, आबूराज में राज्य स्तरीय समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

आबूराज : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के बीच योग किया. सीएम ने आबूराज में योग अभ्यास किया. आबूराज के नक्की झील के पास स्थित भारत माता नमन स्थल पर अभ्यास किया. योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर योग और स्वस्थ जीवनशैली का  संदेश ​दिया. 

आपको बता दें कि देशभर में फिटनेस और स्वस्थ जीवन का मंत्र गूंजा. आबूराज में राज्य स्तरीय समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया. सीएम भजनलाल शर्मा ने ने कहा कि मैं योग दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. 

योग शारीरिक और मानसिक रूप से हमें स्वस्थ रखता है. योग क्रिया करना बहुत आवश्यक है. योग विद्या हमारी प्राचीन जीवन पद्धति का एक अंग है. मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दूंगा कि उनके कारण दुनिया के सभी देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है. योग आज केवल हमारी निजी जीवन शैली के लिए जरूरी हो.

योग आज केवल हमारी निजी जीवन शैली के लिए जरूरी हो. इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मौजूद रहे.प्रभारी मंत्री के के बिश्नोई,राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,जालोर सांसद लुंबाराम के अलावा कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेताओं ने एक साथ योग किया. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अन्य और पुलिस अधिकारियों ने योग किया.