बीजिंग: चीन ने हवाई यातायात के क्षेत्र में एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि हासिल की है. चीन में विकसित बैटरी से संचालित 19 यात्री क्षमता वाले इलेक्ट्रिक विमान CE-25A की पहली मानवयुक्त परीक्षण उड़ान सफल रही. इस उपलब्धि को नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में इलेक्ट्रिक तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, विमान ने परीक्षण के दौरान कुल 60.4 किलोमीटर की दूरी तय की. परीक्षण की कुल अवधि 57 मिनट 46 सेकंड रही, जबकि विमान 16 मिनट 38 सेकंड तक हवा में रहा. चीनी कंपनी का नाम COMAC है और उसने 14 नवंबर 2026 को अपने 19 सीटों वाले इलेक्ट्रिक विमान CE-25A की पहली पायलट वाली उड़ान पूरी की है.
चीन की इस उपलब्धि से भविष्य में कम दूरी की हवाई यात्राओं के लिए नए विकल्प उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, इस तकनीक का व्यावसायिक इस्तेमाल शुरू होने में अभी समय लगेगा. इलेक्ट्रिक विमानों की उड़ान क्षमता, बैटरी की दक्षता और सुरक्षा से जुड़े कई परीक्षण किए जाने बाकी हैं. मौजूदा बैटरी तकनीक के कारण लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करना भी चुनौती बना हुआ है.