जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा मुख्यालय में नए पदाधिकारियों की ली क्लास में संदेश देते हुए कहा कि आमजन को हमारे से अपेक्षा है और उस अपेक्षा पर हमें खरे उतरना है.आमजन व कार्यकर्ताओं को लगे पदाधिकारी संस्कारवान जिम्मेदार है.
भाजपा के विचार को फैलाए. मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों के प्रवास पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी जिम्मेदारी से प्रवास करें. कांग्रेस के भ्रामक प्रचार पर प्रहार करें. सरकार के विकास योजनाओं को लाभार्थी तक पहुंचाए. सरकार के काम ऐतिहासिक हुए उन कार्यों का प्रचार करें.
सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि पदाधिकारी अपने यश और अपयश की चिंता ना करें, संगठन की मजबूती पर फोकस रखे. समन्वय के साथ संगठन को मजबूती देने का काम करें. सरकार ने दो साल में अनेकों काम किए हैं.