अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS भर्ती-2026 का विज्ञापन जारी किया है. कुल 607 पदों पर भर्ती होगी, राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन 4 जून 2026 से शुरू होंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक है.
ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) होगी. मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक (Descriptive) होगी. परीक्षा का पाठ्यक्रम 9 जनवरी 2026 के प्रेस नोट के अनुसार लागू रहेगा. परीक्षा तिथि व परीक्षा केंद्र की सूचना बाद में जारी की जाएगी. विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/profile पर उपलब्ध है.