रक्षाबंधन पर CM भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए

रक्षाबंधन पर CM भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए

जयपुर : रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने X पोस्ट कर शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा कि भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता से जुड़े पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ के अवसर पर समस्त मातृशक्ति एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

रक्षाबंधन हमारी समृद्ध पारिवारिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का सुंदर प्रतीक है. प्रभु श्री गोविंद देव जी से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशहाली लेकर आए और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम एवं विश्वास सदैव बना रहे.

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने X पोस्ट कर दी शुभकामनाएं
-लिखा- 'भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता से जुड़े पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ के अवसर पर 
-समस्त मातृशक्ति एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं'
-'रक्षाबंधन हमारी समृद्ध पारिवारिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में 
-भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का सुंदर प्रतीक है'
-'प्रभु श्री गोविंद देव जी से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, 
-सौभाग्य एवं खुशहाली लेकर आए और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम एवं विश्वास सदैव बना रहे'