CM भजनलाल शर्मा की मंशा रंग लाई, सम्पर्क पोर्टल से आमजन को मिल रही त्वरित राहत

CM भजनलाल शर्मा की मंशा रंग लाई, सम्पर्क पोर्टल से आमजन को मिल रही त्वरित राहत

टोंक : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा रंग लाई है. तकनीक से आमजन को त्वरित राहत मिल रही है. सम्पर्क पोर्टल पर जनसमस्याओं के निराकरण और राहत का कॉम्बो. सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज जनसमस्याओं के निस्तारण में टोंक ने बाजी मारी है.

फाइलों में नहीं, समाधान धरातल पर हुआ है. कलेक्टर टीना डाबी की कड़क, प्रभावी मॉनिटरिंग से टोंक ने इतिहास रचा है, राजस्थान में टोंक फर्स्ट आया है. अप्रैल-मई में तीसरी रैंक के बाद जून में टोंक ने लंबी छलांग मारी है, पहला मुकाम हासिल किया है.

29,730 शिकायतों में से 22,930 का सफल निस्तारण हुआ है, संतुष्टि दर 78.85% रही है. जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अधिकारीयों और कर्मचारियों को  निर्देश दिए है. जनसमस्याओं के जल्द और प्रभावी समाधान के भी निर्देश दिए हैं.