अजमेर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केकड़ी में नसीराबाद से देवली फॉर लेन रोड के शिलान्यास कार्यक्रम में 808 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया. 69 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे विधायक ने केकड़ी के विकास के बारे में बताया. हमारा ध्येय धरातल पर काम करना है प्रदेशवासियों के जीवन को सुगम करना है.
केकड़ी विधानसभा में ही नहीं प्रदेश की सभी विधानसभाओं में इस तरह के काम हुए. जहां हमारा विधायक नहीं है वहां भी हम काम कर रहे हैं. चुनाव से पहले एक रोडमैप बनाया था. ढाई साल पहले का समय भी आपने देखा है. कांग्रेस के समय में कोई योजना नहीं थीं भ्रष्टाचार कितना था. हम उस स्वर्णिम युग में काम कर रहे जहां हमें पीएम मोदी का नेतृत्व मिला.
बिजली को लेकर भी राजस्थान में कोई परेशानी नहीं आ रही :
ऐसा स्वर्णिम युग आपने राजस्थान में इन ढाई सालों में देखा होगा' 90 हजार करोड़ से ज्यादा की राम सेतु योजना, साथ ही पानी के लिए काम शुरू कर दिया है. कोई भी जिला ऐसा नहीं जिसमें हमने पानी की योजना नहीं बनाई हो. बिजली को लेकर भी राजस्थान में कोई परेशानी नहीं आ रही है. किसानों को दिन में बिजली देने का काम हम कर रहे हैं. ढाई साल में 12000 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया. लेकिन कांग्रेस ने 5 साल में सिर्फ 3000 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया था.
युवाओं को गांव में ही रोजगार मिले :
युवाओं को गांव में ही रोजगार मिले इसके लिए हमारी सरकार काम कर रही ताकि वह गांव को ना छोड़े. सभी को पता है मोदी है तो मुमकिन है. पीएम के नेतृत्व में राजस्थान विकसित राजस्थान बनने जा रहा है. आप हमारी गरीब कल्याण की योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने का काम करेंगे.