जयपुर : जयपुर के दादिया में निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हो रहा है. सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत माता के जयघोष से संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देशभर में सेवा संकल्प के कार्य हो रहे हैं.
आज पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की जयंती है. सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से गरीब कल्याण के कामों में हमें हिस्सा लेना चाहिए. हमारी सरकार के ढाई साल के कार्य आप सभी के सामने हैं. आज भी 2635 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास हुआ है.
हमारी डबल इंजन की सरकार के कार्य आप सभी के सामने हैं. हमने युवाओं के सपनों को उड़ान देने का काम किया है. हमारे संकल्प पत्र के 78 फीसदी कार्यों को हमने ढाई साल में पूरा किया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पर आरोप लगाने से पहले आप लोगों को आत्ममंथन की जरूरत है.
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से कहा कि आपके काकाजी ने one state one election करवाया. डबल इंजन की सरकार में ट्रिपल इंजन जुड़ेगा. आने वाले पंचायत चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत होगी. राजस्थान का किसान खुशहाल है, कानून का राज चलेगा.