VIDEO: वोट चोरी और SIR को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दिल्ली के बाद देशभर में किया प्रदर्शन शुरु, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: वोट चोरी और SIR को लेकर कांग्रेस ने अब आंदोलन तेज कर दिया है. दिल्ली में लगातार प्रदर्शन करने के बाद अब कांग्रेस ने देशभर में मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में आज ब्लैक डे मनाया. इसके तहत जिलों से लेकर ब्लॉक तक प्रदर्शन किया गया. जयपुर में हुए प्रदर्शन में गोविंद डोटासरा औऱ टीकाराम जूली शामिल हुए.

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार तीन दिन से विपक्ष का प्रदर्शन जारी है. दिल्ली में प्रदर्शन करने के बाद अब कांग्रेस ने देशभर में आंदोलन का आगाज कर दिया है. इसके तहत कांग्रेस ने आज ब्लैक डे मनाया. जिसके तहत राजधानी,जिला औऱ ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किए गए. जयपुर में कलेक्ट्रेट पर शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से पुतला दहन किया गया. प्रदर्शन में खुद पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल हुए. डोटासरा ने कहा कि ये लोग संवैधानिक गरिमा को गिरा रहे है. हम जुल्म के खिलाफ लगातार हमारी लड़ाई जारी रखेंगे.

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आय़ुक्त की इस्तीफा का मुद्दा उठाया. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार औऱ पुलिस जमकर गुंडागर्दी कर रहे है. नेता विपक्ष राहुल गांधी को सड़कों पर घसीट रहे है. निर्वाचित सांसदों को दिल्ली में प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है. हम निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हुए बेईमानी पर ब्रेक लगाने के लिए आवाज बुलंद कर रहे है.

प्रदर्शन के आखिर में फिर पुतला फूंका गया. दरअसल कांग्रेस चुनाव आयोग के मुद्दे पर अब आर पार औऱ निर्णायक लड़ाई लड़ने के मूड में है. इसके लिए तीन दिने से दिल्ली में राहुल गांधी औऱ प्रियंका गांधी खुद सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है. दरअसल कांग्रेस रणनीतिकार इस मुद्दे को जन आंदोलन का रुप देना चाहते है. लिहाजा आने वाले दिनों में हर स्टेट में इस मुद्दे पर रैलियां आय़ोजित होगी औऱ घर घर जाकर लोगों को पंपलेट भी बांटे जाएंगे. अब देखते है विपक्ष अपने आंदोलन से कितना दवाब बना पाती है.