यूपी में जानलेवा आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, कई लोगों ने गंवाई जान, 50 से ज्यादा घायल

यूपी में जानलेवा आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही, कई लोगों ने गंवाई जान, 50 से ज्यादा घायल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जानलेवा आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. 96 लोगों ने जान गंवाई. 50 से ज्यादा घायल हुए. सोनभद्र, लखीमपुर में भी एक-एक ने जान गंवाई. 

कई जगह पेड़ और खंभे गिरने से परेशानी हुई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए. मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.

यूपी में जानलेवा आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही: 
-कई लोगों ने गंवाई जान, 50 से ज्यादा घायल
-सोनभद्र, लखीमपुर में भी एक-एक ने जान गंवाई
-कई जगह पेड़ और खंभे गिरने से हुई परेशानी
-CM ने 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए
-मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त

आपको बता दें कि सीतापुर, रायबरेली, चंदौली में 2-2 लोगों की मौत हो गई. कानपुर देहात, हरदोई, संभल में भी 2-2 की मौत हुई. कौशांबी, शाहजहांपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. मिर्जापुर में 15, प्रतापगढ़ में 4 ने जान गंवाई.

फतेहपुर में 10, बरेली में भी 4 लोगों की मौत हुई. उन्नाव और बदायूं में 6-6 लोगों ने जान गंवाई. भदोही में 18, प्रयागराज में 17 लोगों की मौत हुई. बुधवार को तेज बारिश, तूफान जानलेवा बना.