जयपुर: मानसून सीजन में बारिश के कमजोर प्रदर्शन से सूखे जैसे हालात हो गए. प्रदेश में मानसून के दौरान औसत से 17.4 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई. राजस्थान में इस बार 424.71 के मुकाबले सिर्फ 350.80 MM बारिश हुई.
पश्चिमी राजस्थान के 14 जिलों में कम बारिश से बने सूखे जैसे हालात हो गए. बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा समेत कई इलाकों में सूखे से फसलें प्रभावित हुई. कम बारिश से पेयजल और पशुओं के चारे-पानी का संकट भी गहराया. सरकार ने कम बारिश वाले जिलों में आकस्मिक कार्यों के लिए राशि जारी की.
बाड़मेर, जैसलमेर समेत प्रभावित इलाकों में चारा डिपो खोलने के निर्देश दिए. देश के 282 जिलों में 38 फीसदी हिस्से में सामान्य से कम बारिश हुई. IOD पॉजिटिव जोन में पहुंचने से अल नीनो के असर में राहत की उम्मीद बनी.
मानसून सीजन में बारिश के कमजोर प्रदर्शन से सूखे जैसे हालात:
-प्रदेश में मानसून के दौरान औसत से 17.4 फीसदी कम बारिश दर्ज
-राजस्थान में इस बार 424.71 के मुकाबले हुई सिर्फ 350.80 MM बारिश
-पश्चिमी राजस्थान के 14 जिलों में कम बारिश से बने सूखे जैसे हालात
-बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा समेत कई इलाकों में सूखे से फसलें प्रभावित
-कम बारिश से पेयजल और पशुओं के चारे-पानी का संकट भी गहराया
-सरकार ने कम बारिश वाले जिलों में आकस्मिक कार्यों के लिए जारी की राशि
-बाड़मेर, जैसलमेर समेत प्रभावित इलाकों में चारा डिपो खोलने के दिए निर्देश
-देश के 282 जिलों में 38 फीसदी हिस्से में हुई सामान्य से कम बारिश
-IOD पॉजिटिव जोन में पहुंचने से अल नीनो के असर में राहत की उम्मीद बनी