जयपुर : प्रसूताओं को अब हाईटैक माहौल में इलाज मिलेगा. जनाना अस्पताल के IPD टॉवर में मरीजों की शिफ्टिंग शुरू हो गई है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल उद्घाटन किया था. इसके बाद अब 319 बैड के टावर को फंक्शनल करने की कवायद शुरू हो गई है.
57 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल टावर शुरू तैयार किया गया है. अस्पताल प्रशासन फेजवार मरीजों को टावर में शिफ्ट कर रहा है. मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी से आईपीडी तक शेड बन रहा है. नवनिर्मित आईपीडी टावर में दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग की सुविधा है.
टावर के ग्राउंड फ्लोर पर सीएलआर, एसएलआर कॉम्प्लेक्स बने है. इसके अलावा प्रथम तल पर वार्ड और द्वितीय तल पर हाईटैक ओटी बने है. इसके अलावा टावर में मरीजों की सुविधाओं के लिए रिकवरी रूम, लेबर रूम, एनआईसीयू,पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, आईसीयू समेत अन्य सेवाएं भी विकसित हैं.
टावर की सेवाओं को लेकर अधीक्षक डॉ. नुपुर लोरिया ने बताया कि फेजवार सेवाएं शुरू की जा रही हैं. अभी कुछ वार्ड आईपीडी टावर में शिफ्ट होंगे, एक सप्ताह में पूरी तरह से शुरू होगा.