नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने खुदकुशी कर ली. आशीष बनर्जी बीरभूम के रामपुरहाट स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटके मिले. एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने लिखा कि कभी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं था. मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं. राजनीति में आना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल.
उन्होंने लिखा कि वे कभी किसी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहे, फिर भी उन्हें अपमानित किया गया. दुख और हताशा व्यक्त करते हुए उन्होंने अपने परिवार की भावी पीढ़ियों को कभी भी राजनीति में न कदम रखने की सलाह दी है.
बता दें कि आशीष बनर्जी TMC से 5 बार विधायक रह चुके हैं. वह बीरभूम के रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे है. ममता बनर्जी के कार्यकाल में विधानसभा के उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी संभाली थी.