जयपुर: हर साल दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. अन्नकूट व गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को मनाया जाएगा. दीपावली के दूसरे दिन 'अन्नकूट' मनाया जाता है. यानी कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि के दिन अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. अन्नकूट का अर्थ है -'अन्न का ढेर'. आज ही के दिन योगेश्वर भगवान कृष्ण ने इन्द्र का मान-मर्दन करते हुए अपने वाम हस्त की कनिष्ठा अंगुली के नख पर गोवर्धन पर्वत उठाकर इन्द्र के कोप से ब्रजवासियों की रक्षा की थी. इसी की याद में यह महोत्सव मनाते हैं. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर - जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस बार कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12:32 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2:01 मिनट पर होगा.
ऐसे में शास्त्र सम्मत नियमों और उदया तिथि के अनुसार 10 नवंबर को सूर्योदय के समय प्रतिपदा तिथि मौजूद रहेगी. इसलिए 10 नवंबर 2026 को ही गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी. यह पर्व दीपावली के अगले दिन आता है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन गोवर्धन पर्वत, भगवान श्री कृष्ण और गौ माता की पूजा की जाती है. इस दिन लोग घर की आंगन में या घर के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं और पूजा करते हैं. साथ ही इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है.
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी किया जाता है. इस त्योहार में भगवान कृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है. इसी दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग बनाकर लगाया जाता है. दीपावली के अगले दिन राजा बली पर भगवान विष्णु की विजय का उत्सव है. ऋग्वेद में उल्लेख है कि भगवान विष्णु ने वामन रूप धरकर तीन पदों में सारी सृष्टि को नाप लिया था. श्रीकृष्ण ने इसी दिन देवेंद्र के मानमर्दन के लिए गोवर्धन को धारण किया था. शहर में स्थान-स्थान जगह-जगह नवधान्य के बने हुए पर्वत शिखरों का भोग अन्नकूट प्रसाद के रूप में वितरित जाएगा.
10 नवंबर को गोवर्धन पूजा
भविष्यवक्ता डा. अनीष व्यास ने बताया कि सामान्यतः कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को ही गोक्रीड़ा एवं गोवर्धन पूजा, अन्नकूट-पर्व मनाया द्वितीया-युता प्रतिपदा में गोक्रीडा, गोवर्धन पूजा, अत्रकूट एवं बलिराज पूजा आदि कृत्य नहीं करने जाता हैं. शास्त्र वचनानुसार जिस प्रतिपदा तिथि में चन्द्रदर्शन होने की सम्भावना हो, तो उस चाहिए. ऐसा करने से सभी पुत्रादि का क्षय, धन-हानि एवं राजा का क्षय होने का भय होता है. उस आदि कृत्य करने होंगे. यथा
अपरं च, गवां क्रीडादीने यत्र रात्रौ दृश्येत् चन्द्रमाः.. सोमो स्थिति में पूर्वविद्धा अर्थात् अमावस्या युक्त प्रतिपदा को ही बलिराज पूजा, गोक्रीडा, गोवर्धन पूजा राजा पशून् हन्ति सुरभिः पूजकांस्तथा ..
चन्द्रदर्शन आज सायंकाल होगा या नहीं, इसका निर्णय करना कई बार दुष्कर हो जाता है. इसका समाधान स्थूल-चन्द्रदर्शन है. यदि प्रतिपदा 09 मुहूर्त से कम हो, तो उस दिन चन्द्रदर्शन हो या न हो उस दिन स्थूल-चन्द्रदर्शन मानकर इन सभी पर्वो को पहले दिन (अमावस्या युक्त प्रतिपदा) को मनाना चाहिए. यथा
यदि नवमुत्तों नास्ति तदा बलिपूजागोक्रिडागोवर्धन पूजा-मार्गपाली-बंधनयष्टिकाकर्षणानि पूर्वविद्ध प्रतिपदि कार्याणि .. - धर्मसिन्धु
अतः इस वर्ष यह पर्व 10 नवम्बर 2026 को ही मनाया जाएगा. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी किया जाता है. इस त्योहार में भगवान कृष्ण के साथ गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है. इसी दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग बनाकर लगाया जाता है.
गोवर्धन पूजा मुहूर्त
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि 10 नवम्बर को गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:41 बजे से 08:51 बजे तक रहेगा.
पूजा विधि
भविष्यवक्ता डा. अनीष व्यास ने बताया कि गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन देवता की प्रतिमा बनाई जाती है. उन्हें पुष्पों से सजाया जाता है. पूजन के दौरान देवता को दीपक, फूल, फल, दीप और प्रसाद अर्पित करें. गोवर्धन देवता को शयन मुद्रा में बनाया जाता है. उनकी नाभि के स्थान पर मिट्टी का दीपक रखा जाता है. पूजा के बाद सात बार परिक्रमा की जाती है. परिक्रमा के समय लोटे से जल गिराते हुए और जौ बोते हुए परिक्रमा करना चाहिए.
महत्व
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण द्वारा ही सर्वप्रथम गोवर्धन पूजा आरंभ करवाई गई थी. श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत तो अपनी उंगली पर उठाकर इंद्रदेव के क्रोध से ब्रज वासियों और पशु-पक्षियों की रक्षा की थी. यही कारण है कि गोवर्धन पूजा में गिरिराज के साथ कृष्ण जी के पूजन का भी विधान है. इस दिन अन्नकूट का विशेष महत्व माना जाता है.