गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान, अजमेर में कुल 80 वार्डों में कांग्रेस को 37 सीटें मिली, SC और ST वार्डों में हुई बंपर जीत

जयपुरः PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा के दावों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जमीनी परिणामों को देखा जाए तो कई जगह कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन किया है. अजमेर में कुल 80 वार्डों में कांग्रेस को 37 सीटें मिली, जबकि भाजपा के खाते में 32 सीटें आई. अजमेर में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है और बोर्ड बनाने की स्थिति में है. पाली के नतीजों का जिक्र करते हुए डोटासरा ने मदन राठौड़ पर निशाना साधा. 65 वार्डों में कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 21 सीटें मिलीं. कांग्रेस पाली में भी बोर्ड बनाने की स्थिति में है. 

डोटासरा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि SC और ST वार्डों में कांग्रेस की बंपर जीत हुई है. SC के लिए आरक्षित वार्ड में कांग्रेस 542 में और बीजेपी 350 वार्ड में जीती. SC महिलाओं के वार्डों में हमें मिली 261 और बीजेपी को 186 सीट मिली. ST के वार्डों में कांग्रेस 53 और 39 में बीजेपी जीती है.  

बीजेपी को अब तक 35.35 फीसदी वोट मिले है. कांग्रेस को 34.35 प्रतिशत वोट मिले है,सिर्फ एक प्रतिशत का अंतर है. अगर परिसीमन की बेईमानी नहीं करते तो हम इनसे ज्यादा वार्ड जीतते. लोकसभा में बीजेपी को 50.14 प्रतिशत वोट शेयर था. निकाय चुनाव में 15 प्रतिशत वोट लोकसभा चुनाव से कम मिले.