जयपुर: ग्रीन पटाखों और समय सीमा पर राजस्थान सरकार ने सख्त फैसले लिए हैं. NCR के 6 जिलों में दीपावली पर पटाखों को लेकर सख्त नियम लागू किये हैं. राजस्थान सरकार ने NCR क्षेत्र में दीपावली पर प्रदूषण नियंत्रण के व्यापक निर्देश जारी किए हैं.
अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ में नियम लागू होंगे. केवल CSIR-NEERI प्रमाणित ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति दी है. 7 और 8 नवंबर को ही पटाखे चलाने की सीमित छूट मिलेगी.
सुबह 6 से 7 और रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी होगी. 6 नवंबर तक पूर्ण प्रतिबंध, 9 नवंबर से फिर पूर्ण प्रतिबंध प्रभावी रहेगा. अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और शिक्षण संस्थानों के 300 मीटर दायरे में पटाखे प्रतिबंधित होंगे.